खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, मानसी में ट्रक, स्कॉर्पियो और ऑटो में टक्कर, एक नवजात समेत 7 की मौत, 4 घायल

खगड़िया में मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो की टक्कर में एक नवजात समेत 7 की मौत हो गई।

खगड़िया में भीषण सड़क हादसा,  मानसी में ट्रक, स्कॉर्पियो और ऑटो में टक्कर, एक नवजात समेत 7 की मौत, 4 घायल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

खगड़िया:खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर ठठा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मिली जानकारी के अनुसार मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो की टक्कर में एक नवजात समेत में 7 की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे में मृतकों में दो माह का नवजात, एक महिला, एक बालक और अन्य पुरुष शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवार लोग किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मानसी थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.